धनबाद मंडल द्वारा श्रद्धालु यात्रियों की सुविधा हेतु विशेष सहायता अभियान |

धनबाद : 11.08.26 श्रावणी मेला के अवसर पर श्रद्धालु यात्रियों की सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के क्रम में आज दिनांक 11.08.26 को धनबाद, चंद्रपुरा एवं कतरासगढ़ स्टेशनों पर विशेष सेवा एवं सहायता अभियान चलाया गया। धनबाद रेलवे स्टेशन पर वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों, स्वयंसेवी संस्था (एनजीओ) एवं अन्य समाजसेवी प्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त … Read more

धनबाद मंडल में चलाया गया मेगा टिकट चेकिंग अभियान |

धनबाद: 11.08.26 धनबाद मंडल में बड़े पैमाना पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है | इसी क्रम में आज दिनांक 11.08.26 को धनबाद मंडल में मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया | यह टिकट चेकिंग अभियान सुनियोजित कार्यक्रम के तहत दिन-रात चलाया गया | इस जांच अभियान के परिणामस्वरूप 555 यात्रियों को पकड़ा गया … Read more

रेलकर्मियों ने महाप्रबंधक से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया

हाजीपुर: 11.08.2026 आज दिनांक 11.08.2026 को मुख्यालय, हाजीपुर में 03 रेलकर्मियों एवं उनके आश्रितों ने पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री छत्रसाल सिंह से मुलाकात की तथा अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया । महाप्रबंधक ने संबंधित विभागों को प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए निर्धारित समय सीमा में केस निष्पादन के निर्देश दिए। … Read more

कतरास कॉलेज की समस्याओं को लेकर एनएसयूआई ने कुलपति व कुलसचिव से की वार्ता

छात्र सुरक्षा समेत कई मुद्दे उठाए धनबाद। कतरास कॉलेज में विद्यार्थियों को हो रही शैक्षणिक, मूलभूत एवं सुरक्षा संबंधी समस्याओं को लेकर एनएसयूआई धनबाद जिला अध्यक्ष साहिल अली के नेतृत्व में छात्र प्रतिनिधिमंडल ने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के कुलपति एवं कुलसचिव से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने विद्यार्थियों की विभिन्न समस्याओं से विश्वविद्यालय प्रशासन … Read more

धनबाद जिला सीनियर सुपर सिक्स फुटबॉल लीग मैच।

धनबाद:मैथन स्टेडियम में जिला सीनियर सुपर सिक्स लीग का पहला मैच मे एफ सी रविंद्र संघ 2–0 अपना यंग बॉयज क्लब को पराजित किया। रविंद्र संघ क्लब के बी एस मुंडा 55 मिनट में पहला गोल व प्रवीण मुर्मू 59 वे मिनट में दूसरा गोल किया। दूसरा मैच में टाटा फीडर सेंटर 3–0 से प्रो … Read more

आईआईटी आईएसएम में लगा पहला कदम विशेष स्कूल का राखी स्टॉल, बच्चों की प्रतिभा को मिला मंच

धनबाद: मंगलवार को नारायणी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित पहला कदम विशेष स्कूल के बच्चों ने रक्षाबंधन के अवसर पर I आईआईटी आईएसएम धनबाद परिसर में राखी स्टॉल लगाया। स्टॉल में बच्चों द्वारा अपने हाथों से तैयार की गई सुंदर राखियों सहित विभिन्न हस्तनिर्मित वस्तुओं को प्रदर्शित एवं बिक्री के लिए रखा गया।स्टॉल में राखियां, बंधन-बार, … Read more

डेकोरेटर एसोसिएशन के वार्षिक अधिवेशन में व्यवसायिक समस्याओं पर हुई चर्चा

इवेंट मैनेजमेंट कंपनियों के साथ काम करने से पहले एग्रीमेंट जरूरी, कैटररों को देर रात तक नहीं रोकने की अपील धनबाद:हिरापुर स्थित होटल प्रियासी में 10 अगस्त को धनबाद जिला डेकोरेटर एसोसिएशन, धनबाद शाखा का वार्षिक अधिवेशन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष चंद्रशेखर वर्मा ने की। कार्यक्रम की शुरुआत मंचासीन पदाधिकारियों द्वारा … Read more

भाजपा का झारखंड बंद पूरी तरह फ्लॉप : जनता ने नकार दी राजनीतिक नौटंकी

धनबाद:भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंगलवार को आहूत झारखंड बंद पूरी तरह फ्लॉप साबित हुआ। भाजपा ने बंद के नाम पर जिस राजनीतिक नौटंकी को खड़ा करने का प्रयास किया, उसे झारखंड की जागरूक जनता ने सिरे से खारिज कर दिया। जनता अब भाजपा की राजनीति और उसके दोहरे चरित्र को अच्छी तरह समझ चुकी है। … Read more

भिक्षाटन कर सुरक्षा गार्डों ने जताया आक्रोश, आईआईटी आईएसएम प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा

110 सुरक्षा गार्डों की पुनर्बहाली समेत विभिन्न मांगों को लेकर धनबाद में निकाला पैदल मार्च धनबाद: आईआईटी आईएसएम धनबाद में पूर्व में कार्यरत सुरक्षा गार्डों की विभिन्न मांगों को लेकर सुरक्षा प्रहरी कर्मचारी संघ के नेतृत्व में मंगलवार को भिक्षाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया। संघ के महामंत्री प्रभात कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम … Read more

पीके रॉय कॉलेज में नए विद्यार्थियों को FYUGP की जानकारी, NSUI अध्यक्ष ने समझाई परीक्षा प्रणाली

धनबाद। एनएसयूआई, बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के अध्यक्ष राज रंजन सिंह ने मंगलवार को पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज के नए छात्र-छात्राओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को चार वर्षीय एफवाईयूजीपी (4 Year Undergraduate Programme) के बारे में विस्तार से जानकारी दी। राज रंजन सिंह ने विद्यार्थियों को बताया कि एफवाईयूजीपी के तहत … Read more