आईआईटी आईएसएम में लगा पहला कदम विशेष स्कूल का राखी स्टॉल, बच्चों की प्रतिभा को मिला मंच

Share This News

धनबाद: मंगलवार को नारायणी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित पहला कदम विशेष स्कूल के बच्चों ने रक्षाबंधन के अवसर पर I आईआईटी आईएसएम धनबाद परिसर में राखी स्टॉल लगाया। स्टॉल में बच्चों द्वारा अपने हाथों से तैयार की गई सुंदर राखियों सहित विभिन्न हस्तनिर्मित वस्तुओं को प्रदर्शित एवं बिक्री के लिए रखा गया।
स्टॉल में राखियां, बंधन-बार, तोरण, बैग, बास्केट, नाइटी, प्लाजो सहित कई आकर्षक वस्तुएं शामिल रहीं। आईआईटी आईएसएम परिसर में लोगों ने बच्चों की रचनात्मकता और हुनर की सराहना की। स्कूल की सचिव अनीता अग्रवाल ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य विशेष बच्चों की कला, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है। ऐसे अवसर बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और समाज से जुड़ने का मंच प्रदान करते हैं।
राखी स्टॉल के माध्यम से बच्चों ने यह संदेश दिया कि उचित अवसर और प्रोत्साहन मिलने पर विशेष बच्चे भी अपनी प्रतिभा और हुनर के माध्यम से आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।

Leave a comment