धनबाद:मैथन स्टेडियम में जिला सीनियर सुपर सिक्स लीग का पहला मैच मे एफ सी रविंद्र संघ 2–0 अपना यंग बॉयज क्लब को पराजित किया। रविंद्र संघ क्लब के बी एस मुंडा 55 मिनट में पहला गोल व प्रवीण मुर्मू 59 वे मिनट में दूसरा गोल किया। दूसरा मैच में टाटा फीडर सेंटर 3–0 से प्रो एक्सीलेंस क्लब को पराजित कर दिया। टाटा फीडर के अभय कुमार 10 वें मिनट में, सुजल कुमार 11 मिनट में एवं पंकज बास्के 58 मिनट मे गोल किया। निर्णायक की भूमिका संजय हेंब्रम, जेवियर टुडू, तापस वैद्यकर,मधुसूदन सोरेन, सुरेश किस्कु, रवि लाल हेंब्रम ने निभाया।