लाभुकों के बीच पशुपालन व गव्य विकास योजनाओं की परिसम्पत्तियों का वितरण
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देशानुसार झारखंड स्थापना दिवस समारोह के पावन अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से बुधवार को जिला पशुपालन एवं जिला गव्य विकास कार्यालय में “जिला स्तरीय परिसंपत्ति वितरण समारोह” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज ने लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया।
उप विकास आयुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के अंतर्गत जिले के विभिन्न प्रखंडों के कुल चार लाभुकों को दुधारू पशु (गाय) उपलब्ध कराई गई है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार और दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। इसमें तीन महिला लाभुकों को ‘दो गाय की योजना’ (75% सब्सिडी) और एक पुरुष लाभुक को ‘दस गाय की योजना (मिनी डेयरी) (50% सब्सिडी) का लाभ प्रदान किया गया।
दो गाय की योजना के तहत शांति देवी, ग्राम रतनपुर, पंचायत पलारपुर, प्रखंड निरसा, अतुरा बीबी, ग्राम व पंचायत मदनपुर, प्रखंड निरसा तथा रीना गोराई, ग्राम बाघमारा, पंचायत बाघमारा, प्रखंड बलियापुर को ‘दो गाय की योजना’ के तहत लाभान्वित किया गया। प्रति लाभुक इसकी इकाई लागत ₹1,35,050 है, जिसमें ₹1,01,288 की सब्सिडी और ₹33,762 लाभुक अंशदान शामिल है।
जबकि अभिषेक मुंशी, ग्राम व पंचायत दलुडीह, प्रखंड बाघमारा को ‘दस गाय की योजना (मिनी डेयरी)’ का लाभ दिया गया। इसकी कुल इकाई लागत ₹6,75,250 है, जिसमें ₹3,37,625 सरकारी सब्सिडी और ₹3,37,625 लाभुक अंशदान निर्धारित है।
इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत संचालित ‘मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना’ के तहत पशुपालकों और किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए विभिन्न योजनाओं के लिए अनुदान एवं लाभुक अंशदान राशि जारी की गई है। लाभुकों को उनकी श्रेणी के आधार पर 90 प्रतिशत एवं 75 प्रतिशत अनुदान का लाभ दिया गया।
इसमें बकरा विकास योजना, सूकर विकास योजना, बैकयार्ड लेयर कुक्कुट, कुक्कुट विकास योजना, बत्तख चूजा वितरण योजना शामिल है। इसके तहत कुल 7 लाभुकों का चयन किया गया है। इनको सरकारी अनुदान (डीबीटी) का लाभ प्रदान किया गया।
ब्रायलर कुक्कुट पालन योजना 2025-26 के लिए कलियासोल प्रखंड के उरमा पंचायत से दो लाभुकों का चयन किया गया है। प्रति लाभुक को 50,625 रुपये की डीबीटी राशि तथा 16,744 रुपये के लाभुक अंशदान के साथ कुल 67,369 रुपये की योजना का लाभ मिलेगा। इसका लाभ प्राप्त करने वालों में अशफाक अंसारी (पिता- मुशीद अंसारी), ग्राम- उरमा, प्रखंड- कलियासोल तथा मो. रईस आलम (पिता- रिजवानुल हक अंसारी), ग्राम- उरमा, प्रखंड- कलियासोल शामिल है।
वहीं बकरा विकास योजना 2025-26 के लिए धनबाद प्रखंड के पेटिया पंचायत के नकुल तुरी (पिता- मोहन तुरी) का चयन किया गया है। जिन्हें 44,640 रुपये की डीबीटी राशि एवं 4,747 रुपये के लाभुक अंशदान का लाभ दिया जाएगा।
जबकि बकरा विकास योजना 2025-26 (ओएसपी 90 प्रतिशत) श्रेणी में बाघमारा एवं निरसा प्रखंड से कुल चार महिला लाभुकों को लाभ दिया गया। जिसमें रूबी देवी (पति- गणेश रजवार), ग्राम- बाँसजोड़ा, प्रखंड- बाघमारा, गंगा देवी (पति- सुधिर रजवार), ग्राम- बाँसजोड़ा, प्रखंड- बाघमारा, आशा देवी (पति- कार्तिक दास), ग्राम- बेनागोडीया, प्रखंड- निरसा तथा कमला देवी (पति- खगेन रविदास), ग्राम- बेनागोडीया, प्रखंड- निरसा शामिल हैं। इन्हें (डीबीटी राशि: 42,720 रुपये, लाभुक अंशदान: 4,747 रुपये) का लाभ प्रदान किया गया। सभी लाभुकों को अनुदान की राशि सीधे उनके संबंधित बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की जाएगी।