पीके रॉय कॉलेज में नए विद्यार्थियों को FYUGP की जानकारी, NSUI अध्यक्ष ने समझाई परीक्षा प्रणाली

Share This News

धनबाद। एनएसयूआई, बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के अध्यक्ष राज रंजन सिंह ने मंगलवार को पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज के नए छात्र-छात्राओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को चार वर्षीय एफवाईयूजीपी (4 Year Undergraduate Programme) के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

राज रंजन सिंह ने विद्यार्थियों को बताया कि एफवाईयूजीपी के तहत सेमेस्टर प्रणाली के अनुसार पढ़ाई किस प्रकार संचालित होगी। उन्होंने परीक्षा में उत्तीर्ण और अनुत्तीर्ण होने के मानदंड, एक वर्ष में होने वाले सेमेस्टर तथा इंटरनल और एक्सटर्नल परीक्षा में उत्तीर्ण होने की प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से समझाया।

इस दौरान नए विद्यार्थियों ने पाठ्यक्रम और परीक्षा प्रणाली से संबंधित विभिन्न सवाल पूछे, जिनका राज रंजन सिंह ने समाधान किया। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि उन्हें अपने पाठ्यक्रम और परीक्षा प्रणाली की पूरी जानकारी रखनी चाहिए, ताकि वे बेहतर तरीके से पढ़ाई की योजना बना सकें और परीक्षा की तैयारी कर सकें।

अंत में उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य और आगे की पढ़ाई के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान पीके रॉय कॉलेज के उपाध्यक्ष आयुष सिंह, नवनीत कुमार, महासचिव गौरव चौधरी, सोहेल, गोलू, अंकुश समेत अन्य छात्र मौजूद रहे।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment