धनबाद मंडल में चलाया गया मेगा टिकट चेकिंग अभियान |

धनबाद: 03.09.26 धनबाद मंडल में बड़े पैमाना पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है | इसी क्रम में आज दिनांक 03.09.26 को धनबाद मंडल में मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया | यह टिकट चेकिंग अभियान सुनियोजित कार्यक्रम के तहत दिन-रात चलाया गया | इस जांच अभियान के परिणामस्वरूप 713 यात्रियों को पकड़ा गया … Read more

नगर राजभाषा कार्यान्वयन, हाजीपुर द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

हाजीपुर – 03.09.2026 नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, हाजीपुर के द्वारा राजभाषा पखवाडा-2026 का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 03/09/26 को ‘विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसका विषय: हमारी हिंदी- चुनौतियाँ एवं समाधान था। इसमें ख्याति प्राप्त साहित्यकार डॉ० संजय पंकज ने विस्तार से बताया कि हमारी हिंदी कैसे तमाम अवरोधों … Read more

एनएसयूआई ने आयोजित किया भव्य फ्रेशर्स एवं फेयरवेल समारोह, छात्रों की समस्याओं के समाधान का लिया संकल्प

कतरास, 3 सितंबर। कतरास कॉलेज के छात्र-छात्राओं के लिए एनएसयूआई की ओर से आज फ्रेशर्स एवं फेयरवेल समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह का उद्देश्य नए विद्यार्थियों का स्वागत करने के साथ-साथ कॉलेज से विदाई लेने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देना एवं छात्रहित से … Read more

राधा-कृष्ण के रूप में सजे नन्हे-मुन्ने, बड्स गार्डेन स्कूल में गूंजी कृष्ण भक्ति की छटा

माखन चोरी, वंशी चोरी और रासलीला की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन; शिक्षिकाओं ने सजाईं आकर्षक झांकियां राजगंज( धनबाद):जन्माष्टमी के पावन अवसर पर बड्स गार्डेन स्कूल, राजगंज में गुरुवार को नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राधा-कृष्ण का रूप धारण कर भक्ति और उल्लास का अद्भुत रंग बिखेरा। विद्यालय परिसर में राधा-कृष्ण साज-सज्जा, माखन चोरी, वंशी चोरी और … Read more

साइबर ठगी की रकम का रास्ता रोकने की तैयारी, धनबाद पुलिस ने बैंक शाखाओं को किया अलर्ट

साइबर अपराधियों तक पहुंचने के लिए अब सिर्फ मोबाइल नंबर, आईपी एड्रेस या डिजिटल सुराग ही नहीं, बल्कि उनके पैसों के पूरे नेटवर्क पर भी धनबाद पुलिस की नजर है। साइबर ठगी की रकम को एक खाते से दूसरे खाते में पहुंचाने वाले म्यूल अकाउंट पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस और बैंकों के बीच … Read more

भक्ति, कीर्तन और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर हुआ जन्माष्टमी महोत्सव

इस्कॉन वृन्दावन विहार में दूसरे दिन अधिवास, श्रीकृष्ण बाल लीलाओं की कथा और बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियां धनबाद:इस्कॉन वृन्दावन विहार के तीन दिवसीय वृन्दावन जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन गुरुवार को भक्ति, आध्यात्मिकता और सांस्कृतिक रंगों का अद्भुत संगम देखने को मिला। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महोत्सव में भाग लेकर श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं … Read more

आरक्षण में छेड़छाड़ की कोशिश हुई तो होगा मुंहतोड़ जवाब

संविधान बचाओ संघर्ष समितियूजीसी के समर्थन में धनबाद में विशाल रैली की तैयारी, 6 सितंबर की बैठक में तय होगी आंदोलन की रूपरेखा झरिया: आरक्षण और संवैधानिक अधिकारों के मुद्दे पर धनबाद में आंदोलन की तैयारी तेज हो गई है। बस्ताकोला माइंस रेस्क्यू दुर्गा मंडप परिसर में गुरुवार को संविधान बचाओ संघर्ष समिति की बैठक … Read more

‘भगवान का स्वरूप हैं ये बच्चे’-अर्चना अग्रवाल ने बढ़ाया दिव्यांग बच्चों का हौसला

पहला कदम में जन्माष्टमी की धूम, राधा-कृष्ण के रूप में बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति प्रतिभावान बच्चों को स्कूल बैग देकर किया सम्मानित धनबाद: नारायणी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित विशेष दिव्यांग विद्यालय पहला कदम में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, उल्लास और भावनाओं से सराबोर माहौल में मनाया गया। राधा-कृष्ण के रूप में … Read more

जेस्ट फैशन शो ने बिखेरी प्रतिभाओं की चमक, विजेताओं का हुआ सम्मान

100 प्रतिभागियों ने ग्रैंड फिनाले में दिखाया जलवा, बच्चों-महिलाओं और युवतियों को मिला प्रतिभा प्रदर्शन का मंच धनबाद: विनोद बिहारी चौक स्थित कावेरी रेस्टोरेंट के सभागार में गुरुवार को जेस्ट फैशन शो झारखंड के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी कुंभनाथ सिंह एवं उदय प्रताप सिंह उपस्थित … Read more

बीआईटी सिंदरी के नवप्रवेशित छात्रों को उद्योग की हकीकत और सामाजिक सरोकार का पाठ

इंडक्शन-ओरिएंटेशन कार्यक्रम का चौथा दिन संपन्न, बीसीसीएल के देव कुमार वर्मा ने साझा किए संघर्ष और सफलता के अनुभव सिंदरी: बीआईटी सिंदरी में सत्र 2026-30 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए चल रहे स्टूडेंट इंडक्शन कम ओरिएंटेशन प्रोग्राम के चौथे दिन विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के साथ उद्योग जगत की व्यावहारिक चुनौतियों, पेशेवर कौशल और सामाजिक … Read more