नगर राजभाषा कार्यान्वयन, हाजीपुर द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

Share This News

हाजीपुर – 03.09.2026

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, हाजीपुर के द्वारा राजभाषा पखवाडा-2026 का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 03/09/26 को ‘विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसका विषय: हमारी हिंदी- चुनौतियाँ एवं समाधान था। इसमें ख्याति प्राप्त साहित्यकार डॉ० संजय पंकज ने विस्तार से बताया कि हमारी हिंदी कैसे तमाम अवरोधों का मुकाबला करते निरंतर आगे बढ़ रही है। इस आयोजन में नराकास, हाजीपुर के सदस्य सचिव व राजभाषा अधिकारी श्री अनिल कुमार शर्मा ने हाथ से हाथ मिला कर राजभाषा हिंदी को आगे बढ़ाने और मजबूत करने का आह्‌वान किया। गौरतलब है कि नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, हाजीपुर का अध्यक्षीय कार्यालय पूर्व मध्य रेल, मुख्यालय, हाजीपुर है और इसके अध्यक्ष महाप्रबंधक महोदय हैं। नराकास के सदस्य कार्यालयों के प्रतिनिधिगण यथा श्री अरविंद मिश्रा,राजभाषा अधिकारी; नंदन दास,कनि.अनुवादक,नाईपर; रंजीत पासवान, राजभाषा अधिकारी,एल.आई.सी. तथा अध्यक्षीय कार्यालय से श्री राजकिशोर सिंह, वरि.अनुवादक आदि द्वारा भी विषय प्रस्तुति रोचक एवं गंभीर ढंग से किया गया। श्री राजीव रंजन सिन्हा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम का विधिवत समापन किया गया। इसके सदस्यों में हाजीपुर शहर के केन्द्रीय सरकार के कार्यालय, बैंक, उपक्रम आदि हैं। इन कार्यक्रमों में इनके प्रतिनिधि भारी संख्या में उपस्थित रहे। आगामी 21 सितंबर को काव्य गोष्ठी व 22 सितंबर को वाक प्रतियोगिता का आयोजन सदस्य कार्यालयों के लिए किया जाएगा।

राजभाषा पखवाडा-2026 के तहत कल 02/09/26 को हिंदी कार्यशाला का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यशाला में तीन ज्वलंत विषयों यथा-भाषा का सरल, शुद्ध एवं प्रभावी प्रयोग, राजभाषा नीति एवं प्रतिवेदन’ तथा ‘कार्यालयी हिंदी के व्यावहारिक पक्ष’ पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे । इस कार्यक्रम का संचालन उप-महाप्रबंधक/राजभाषा, श्री केशव त्रिपाठी ने किया।

Leave a comment