धनबाद में शुरू हुआ ‘द इवेंट वेन्यू’, शादी-ब्याह से कॉरपोरेट मीटिंग तक के लिए प्रीमियम डेस्टिनेशन

Share This News

मेयर संजीव सिंह और सिद्धार्थ गौतम ने फीता काटकर किया उद्घाटन, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित रिसॉर्ट एवं मैरिज हॉल में होंगे सभी तरह के आयोजन

धनबाद: शादी-विवाह, रिसेप्शन, बर्थडे पार्टी, पारिवारिक समारोह और कॉरपोरेट मीटिंग जैसे खास आयोजनों को यादगार बनाने के लिए धनबाद में एक नए प्रीमियम डेस्टिनेशन ‘द इवेंट वेन्यू’ की शुरुआत हुई। बरवाअड्डा बाईपास रोड पर बिरसा मुंडा पार्क के निकट ग्राम कुरमीडीह, पोस्ट कल्याणपुर में धनबाद के मेयर संजीव सिंह और सिद्धार्थ गौतम ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया। आयोजकों की ओर से दोनों अतिथियों को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।उद्घाटन के मौके पर मेयर संजीव सिंह ने कहा कि कुरमीडीह-कल्याणपुर क्षेत्र शहर से बाहर स्थित होने के बावजूद तेजी से विकसित हो रहा है। ऐसे में यहां इस तरह के आयोजन स्थल की शुरुआत स्थानीय निवासियों के लिए सुविधाजनक होगी। इससे लोगों को शादी-विवाह, जन्मदिन और अन्य पारिवारिक समारोह आयोजित करने के लिए बेहतर विकल्प मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह स्थल उचित कीमत पर उपलब्ध होकर क्षेत्र के लोगों के लिए उपयोगी साबित होगा। द इवेंट वेन्यू के ऑनर मोहम्मद अजीज अंसारी ने कहा द इवेंट वेन्यू को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुली एयर कंडीशन रिजॉर्ट एवं मैरिज हाल के रूप में विकसित किया गया है शानदार माहौल और बेहतर सुविधाओं के साथ यहां शादी विवाह जन्मदिन समारोह पारिवारिक कार्यक्रम और कॉर्पोरेट के लिए उपयुक्त व्यवस्था उपलब्ध कराया गया है।‘द इवेंट वेन्यू’ की शुरुआत से कुर्मीडीह और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को निजी एवं व्यावसायिक आयोजनों के लिए एक नया विकल्प मिला है।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment