देशभर में 20वां और धनबाद में दूसरा शोरूम शुरू, उद्घाटन पर ग्राहकों को एमआरपी पर 5% और मेकिंग चार्ज पर 10% की छूट
धनबाद: शहर के बैंक मोड़ में प्रतिष्ठित आभूषण प्रतिष्ठान श्याम सुंदर चांदी वाला के नए शोरूम का भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रसिद्ध यूट्यूबर अंजलि अरोड़ा ने शोरूम के दरवाजे का फीता खोलकर किया। उनके आगमन से उद्घाटन समारोह में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर अंजलि अरोड़ा ने धनबादवासियों का अभिवादन किया और शोरूम में उपलब्ध चांदी के नवीनतम आभूषणों एवं आकर्षक उत्पादों का अवलोकन किया। उन्होंने ग्राहकों से शोरूम में आकर नए कलेक्शन को देखने और खरीदारी करने की अपील की।
कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट अमित तिवारी ने बताया कि नए शोरूम के उद्घाटन के अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर की घोषणा की गई है। इसके तहत ग्राहकों को एमआरपी पर पांच प्रतिशत और मेकिंग चार्ज पर 10 प्रतिशत की विशेष छूट दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस ऑफर के माध्यम से ग्राहकों को आकर्षक उत्पादों की खरीदारी का विशेष अवसर मिलेगा।
वहीं, जितेंद्र अग्रवाल ने बताया कि श्याम सुंदर चांदी वाला का यह देशभर में 20वां और धनबाद में दूसरा शोरूम है। नए शोरूम के खुलने से शहर के ग्राहकों को चांदी के नवीनतम डिजाइन और उत्पादों की विस्तृत रेंज उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि उद्घाटन के अवसर पर घोषित विशेष छूट का लाभ उठाकर ग्राहक खरीदारी कर सकते हैं।
उद्घाटन समारोह में कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट अमित तिवारी, श्याम सुंदर अग्रवाल, विकास अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल, हर्षित रिटोलिया, प्रभात सुरोलिया, प्रमोद गोयल और विकास पटवारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट