बरसाना टॉवर में डांडिया की धूम, रंग-बिरंगे परिधानों में झूमे लोग

Share This News

मुख्य अतिथि पिंकी गुप्ता ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं, मां दुर्गा से की सबके कल्याण की कामना

धनबाद: टेंपल रोड स्थित बरसाना टॉवर में सोमवार को रेखा देवी और चंदन गुप्ता के संयुक्त तत्वाधान में डांडिया उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। नवरात्र के उल्लास से सराबोर इस कार्यक्रम में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मां दुर्गा के भजनों पर जमकर डांडिया नृत्य किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल पंख एक नई दिशा की अध्यक्ष पिंकी गुप्ता ने धनबादवासियों को नवरात्र की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मां दुर्गा से सभी के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद मां के भक्तिमय गीतों पर रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने डांडिया नृत्य कर उत्सव का आनंद लिया। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा। डांडिया में बेस्ट परफॉर्मेंस देने वाली पांच जोड़ियां को स्मृति चिन्ह देखकर पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों के लिए सात्विक भोजन की व्यवस्था की गई थी। आयोजन को सफल बनाने में रेखा देवी और चंदन गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दोनों ने डांडिया उत्सव में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a comment