दुर्गा पूजा में ट्रैफिक जाम के साथ साथ फुशबंगला चौक पर बड़ा गड्ढा की भरपाई कर निजात दिलाए जिला प्रशासन : कार्तिक हाड़ी

Share This News

धनबाद: दुर्गा पूजा के दौरान दिनोबली मोड़ डुमरी मोड़ जामाडोबा मोड़ फुशबंगला चौक लोदना मोड़ ट्रैफिक जाम की समस्या से आम जनता को राहत दिलाने के लिए केन्द्रीय शांति समिति सदस्य एवं कांग्रेस नेता सह हाड़ी जाति समाज सुधार समिति सामाजिक संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष कार्तिक हाड़ी ने जिला प्रशासन से विशेष चौक-चौराहों, बाजारों और पूजा पंडालों के आसपास वाहनों की लंबी कतारें लगने से श्रद्धालुओं, महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को परेशानी होती है। जाम के कारण एंबुलेंस एवं अन्य आपातकालीन सेवाएं भी प्रभावित हो सकती हैं।
कार्तिक हाड़ी ने जिला प्रशासन से मांग की कि भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में बड़े वाहनों के साथ साथ फुशबंगला बहुत बड़ा गड्ढा बन गया है कभी भी अप्रिय घटना घट सकती है प्रवेश पर आवश्यकतानुसार प्रतिबंध लगाया जाए, प्रमुख स्थानों पर पर्याप्त ट्रैफिक पुलिस तैनात की जाए तथा वन-वे, वैकल्पिक मार्ग और व्यवस्थित पार्किंग की व्यवस्था की जाए।
उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा शुरू होने से पहले विशेष ट्रैफिक रूट प्लान तैयार कर उसे प्रभावी ढंग से लागू किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित वातावरण मिले और आम जनता को जाम की समस्या से राहत मिल सके।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment