विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस पर पहला कदम में जागरूकता रैली, चैती दुर्गा पूजा व ईद से गूंजा सौहार्द

धनबाद :नारायणी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित जगजीवन नगर स्थित दिव्यांग बच्चों की विशेष स्कूल पहला कदम में शनिवार 21 मार्च को विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस बड़े उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों एवं शिक्षकों द्वारा एक जागरूकता रैली निकाली गई, जिसका उद्देश्य डाउन सिंड्रोम के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना … Read more

ओल्ड एज होम में ईद मिलन की धूम, गुजराती समाज ने वृद्धजनों संग बांटी खुशियां

धनबाद : सबलपुर सहयोगी नगर स्थित वृद्धजनों के आश्रय स्थल ओल्ड एज होम में शनिवार को ईद मिलन समारोह मनाया गया। साथ ही गुजराती समाज से विभिन्न ज्ञातियों के सामाजिक सेवाकर्ताओं ने आश्रम में पहुंचकर वृद्धजनों का सेवा सम्मान किया। इस अवसर पर समाज के किशोर परमार की पत्नी मधु बेन परमार का जन्मदिन वृद्धजनों … Read more

धनबाद में अचानक बर्फबारी से सफेद हुई कोयलांचल की धरती।

धनबाद में शनिवार को मौसम ने अचानक करवट ली और शहर में तेज बारिश के साथ जमकर ओलावृष्टि हुई। देखते ही देखते सड़कों, छतों और मैदानों पर सफेद बर्फ की चादर बिछ गई। जिससे पूरा शहर मानो बर्फ से ढक गया हो। खासकर रणधीर वर्मा चौक का नजारा इतना मनमोहक हो गया कि लोगों ने … Read more

ग्रामीण एकता मंच ने वृक्षारोपण राशि में गड़बड़ी को लेकर डीसी से की जांच की मांग

धनबाद : ग्रामीण एकता मंच, गोपालीचक 2 नंबर के केंद्रीय अध्यक्ष रंजीत सिंह उर्फ बबलू सिंह ने धनबाद के उपायुक्त को पत्र लिखकर वृक्षारोपण मद में अनियमितता का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने वाइल्ड लाइफ मैनेजमेंट प्लान, सेल एवं टासरा के तहत धनबाद रेंज में वृक्षारोपण और विकास कार्यों के लिए आवंटित 3.5 करोड़ रुपये … Read more

आईआईटी आईएसएम के पर्यावरण विभाग में 22 व 23 मार्च को प्रथम राष्ट्रीय सम्मेलन ‘मिशन वाई’का आयोजन

धनबाद :आईआईटी आईएसएम पर्यावरण विभाग में आगामी 22-23 मार्च को आयोजित होने वाले प्रथम राष्ट्रीय सम्मेलन मिशन वाई के लिए शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस अयोजित किया गया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को भारत के जानेमाने जलविज्ञानी एवं पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. अंशुमाली और धनबाद जिला नमामि गंगे कार्य समिति के सदस्य अरुण राय ने सम्बोधित किया। इस … Read more

विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस पर पहला कदम में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन, जागरूकता रैली का आह्वान

धनबाद:नारायणी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित विशेष दिव्यांग बच्चों के स्कूल पहला कदम, जगजीवन नगर में विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस के उपलक्ष्य में दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के प्रथम दिन खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।इस अवसर पर स्कूल परिसर … Read more

सदर अस्पताल में सफल सर्जरी से मरीजों के खिले चेहरे

सदर अस्पताल ने स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतर बेहतर हो रही व्यवस्था का एक और सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत किया है। अस्पताल से आज एक साथ तीन मरीजों को सफल ऑपरेशन और उपचार के बाद डिस्चार्ज किया गया है। इसकी जानकारी देते हुए अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार प्रसाद ने बताया कि द्रोपदी देवी, नमिता देवी … Read more

जिला परिषद की 6 दुकानों की हुई नीलामी

उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज ने जिला परिषद कार्यालय में आज निरसा हटिया स्थित जिला परिषद की दुकानों की नीलामी की। नीलामी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उप विकास आयुक्त ने बताया कि आज निरसा हटिया की छह दुकानों की नीलामी हुई। शेष दुकानों की नीलामी के लिए फिर से आवेदन मंगाए जाएंगे। उन्होंने … Read more

विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस का शुभारंभ

सदर अस्पताल में आज विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस का शुभारंभ किया गया। सिविल सर्जन ने बताया कि इस वर्ष विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस की थीम “स्वस्थ मुंह, सुखी जीवन” है। 14 अप्रैल 2026 तक चलने वाले कार्यक्रम में मुख रोग तथा इससे बचाव से संबंधित जानकारी आम जनमानस को दी जाएगी और उन्हें जागरुक किया … Read more

जनता दरबार में सुनी गई आमजनों की समस्या

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देशानुसार शुक्रवार को सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्री नियाज अहमद ने जनता दरबार का आयोजन कर जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों की समस्याओं को सुना। जनता दरबार में हीरापुर, बाघमारा, मैथन, धनबाद, राजगंज, कतरास, टुंडी, महुदा, बलियापुर, तोपचांची सहित अन्य क्षेत्र से आमजन … Read more