अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, राजगंज थाना में एफआईआर दर्ज

Share This News

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देश पर जिले में खनिज पदार्थों के अवैध खनन, भंडारण व परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए खनन टास्क फोर्स ने आज राजगंज थाना क्षेत्र से अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया।

इसकी जानकारी देते हुए जिला खनन पदाधिकारी श्री रितेश राज तिग्गा ने बताया कि आज सुबह लगभग 8:15 बजे खान निरीक्षक श्री सुमित प्रसाद, श्री बसंत उरांव, राजगंज थाना के स.अ.नि. श्री अरूण कुमार एवं अन्य पुलिस बल के साथ राजगंज थानान्तर्गत जांच अभियान चलाया गया।

इस क्रम में डोमनपुर की ओर से आ रहे मुखिया होटल के पास बिना परिवहन चालान के बालू का परिवहन करते एक ट्रैक्टर को पकड़ा गया।

इसके बाद ट्रैक्टर, ट्रैक्टर के मालिक, ट्रैक्टर के चालक, ट्रैक्टर पर लदे बालू एवं इसमें संलिप्त अन्य सभी लोगों के विरूद्ध राजगंज थाना में सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

kusum News report

Leave a comment