Breaking News

उपायुक्त ने दिया बड़े बकायेदारों की सूची तैयार करने का निर्देश

Share This News

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने आज निलाम पत्र वाद की समीक्षा की।

समीक्षा के क्रम में उन्होंने जून महीने में बकायेदारों के एकाउंट का मिलान पूरा कर लेने का निर्देश सभी निलाम पत्र पदाधिकारियों को दिया। साथ ही बड़े बकायेदारों की सूची तैयार कर, उन्हें पत्र लिखकर राशि का भुगतान कर देने के लिए निर्देशित करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने कहा कि इसके बाद भी बकायेदार राशि का भुगतान नहीं करते हैं तो उनके विरुद्ध वारंट जारी कर वसूली की कार्रवाई करें।

बैठक में एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री पियूष सिन्हा, अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्री राजेश कुमार, एडीएम सप्लाई श्री जियाउल अंसारी, एनडीसी श्री दीपक कुमार दुबे, एलडीएम श्री अमित कुमार, सभी कार्यपालक दंडाधिकारी, अंचल अधिकारी उपस्थित थे।

kusum news team

Leave a comment