जनता दरबार में कई मामलों पर हुई सुनवाई, एडीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

Share This News

धनबाद, 25 फरवरी 2025 – एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) श्री पीयूष सिन्हा ने मंगलवार को आयोजित जनता दरबार में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

बाघमारा के मधुबन कोलियरी से आए एक व्यक्ति ने एक बिल्डर द्वारा धोखाधड़ी और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की शिकायत की। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एडीएम ने अनुमंडल पदाधिकारी को दोनों पक्षों को बुलाकर उनका पक्ष सुनने का निर्देश दिया। गोविंदपुर के आसनबनी-1 पंचायत से आए लोगों ने मनरेगा कार्यों में अनियमितता और रोजगार सेवक द्वारा अवैध रूप से पैसों की निकासी करने की शिकायत की। इस पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का आदेश दिया गया।

धनसार से आई एक महिला ने देवरा द्वारा अत्याचार करने की शिकायत दर्ज कराई। इसके अलावा, जनता दरबार में आए अन्य आवेदनों में –✔ टुंडी में सरकारी तालाब के जीर्णोद्धार की मांग✔ अंत्योदय योजना में नाम दर्ज कराने की अपील✔ अवैध डीड एवं म्यूटेशन रद्द कराने का अनुरोध✔ दंडाधिकारी व सुरक्षा बल की तैनाती कर भूमि मापी कराने की मांग✔ अबुआ आवास योजना के तहत स्वीकृति दिलाने का निवेदन✔ बाघमारा में पर्यटन स्थल विकसित करने का प्रस्ताव शामिल था।

जनता दरबार में सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्री नियाज अहमद और जन शिकायत कोषांग के श्री नंदकिशोर कुशवाहा उपस्थित रहे।जनता दरबार के दौरान एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री पीयूष सिन्हा ने कहा कि हर शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा और उचित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर जल्द से जल्द समाधान किया जाए।

Leave a comment