झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन चुनाव 28 फरवरी को, धनबाद पुलिस लाइन में प्रत्याशियों ने मांगे वोट

Share This News

धनबाद: झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन, रांची के 28 फरवरी को होने वाले चुनाव को लेकर प्रचार अभियान तेज हो गया है। इसी कड़ी में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रविंद्र कुमार उर्फ पप्पू सिंह के नेतृत्व में एक दल चुनाव प्रचार के लिए धनबाद पुलिस लाइन पहुंचा।

प्रत्याशियों ने बैठक में एसोसिएशन द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी और आम सदस्यों से समर्थन की अपील की। इस दौरान सदस्यों में भारी उत्साह देखा गया। रविंद्र कुमार उर्फ पप्पू सिंह के अलावा उपाध्यक्ष पद से मो. महताब आलम और रमाकांत उपाध्याय, महामंत्री पद पर अरविंद प्रसाद यादव, संयुक्त सचिव पद पर श्रीकांत शर्मा और मनोज पासवान तथा संगठन सचिव पद से निर्मल कुमार यादव चुनावी मैदान में हैं।

इस चुनाव में दो ग्रुप आमने-सामने हैं—एक ग्रुप का नेतृत्व रविंद्र कुमार उर्फ पप्पू सिंह कर रहे हैं, जबकि दूसरा ग्रुप राहुल कुमार मुर्मू और उनकी टीम के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहा है। चुनाव रांची में संपन्न होगा, जिसमें 1056 डेलीगेट्स एसोसिएशन के 7वें प्रांतीय अधिवेशन सह चुनाव में हिस्सा लेंगे

Leave a comment