Breaking News

धनबाद में 28 फरवरी से 2 मार्च तक होगा चतुर्थ अखिल भारतीय लघु पत्रिका मेला

Share This News

धनबाद, 25 फरवरी 2025 – लिंडसे क्लब, हीरापुर धनबाद में “शिल्पे अनन्या त्रैमासिक बांग्ला पत्रिका” के तत्वावधान में 28 फरवरी से 2 मार्च 2025 तक चतुर्थ अखिल भारतीय लघु पत्रिका मेला (लिटिल मैगजीन मेला) सह सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर आज एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं “शिल्पे अनन्या” पत्रिका के संपादक प्रोफेसर डॉ. दीपक कुमार सेन ने की।

प्रो. सेन ने बताया कि इस तीन दिवसीय सम्मेलन में झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ और त्रिपुरा सहित नौ राज्यों से 70 लेखक, साहित्यकार और कवि भाग लेंगे। उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि बीसीसीएल के सीएमडी श्री समीरण दत्ता होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रामकुमार सिंह उपस्थित रहेंगे

सांस्कृतिक कार्यक्रम भी इस आयोजन का विशेष हिस्सा होंगे, जिसमें भरतनाट्यम विशेषज्ञ प्रो. राहुल देव मंडल और प्रसिद्ध बाउल गायिका शाश्वती चटर्जी अपनी प्रस्तुतियां देंगी।प्रेस वार्ता में आयोजन समिति के सचिव एवं भारत ज्ञान विज्ञान समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष काशी नाथ चटर्जी समेत कई गणमान्य साहित्यकार और पत्रकार उपस्थित रहे।

Leave a comment