राजकमल में ‘एक देश, एक चुनाव’ के समर्थन में प्रस्ताव पारित

Share This News

धनबाद, 24 फरवरी 2025 – राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर, धनबाद में रविवार को ‘एक देश, एक चुनाव’ के समर्थन में एक परिचर्चा का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के सभी शिक्षकों ने इस पहल का समर्थन किया।विद्यालय के अध्यक्ष विनोद कुमार तुलस्यान ने कहा कि ‘एक देश, एक चुनाव’ को भारत में लागू करने से विकास कार्यों की गति बनी रहेगी, संसाधनों की बचत होगी और आर्थिक रूप से कम खर्च में चुनाव संपन्न हो सकेंगे। उन्होंने इसे देश की जनता के लिए लाभकारी बताया।विद्यालय के सह-सचिव दीपक रुइया ने कहा कि लगातार विकास परियोजनाओं और रोजगार संसाधनों की उपलब्धता से भारत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मानव विकास सूचकांक में सम्माननीय स्थान प्राप्त करेगा।

विद्यालय के प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा ने कहा कि बार-बार चुनाव होने से विकास कार्यों पर गहरा प्रभाव पड़ता है। उन्होंने बताया कि आचार संहिता लागू होने से सरकार की विकास परियोजनाएं रुक जाती हैं। यदि एक साथ चुनाव होते हैं और केवल एक बार आचार संहिता लागू होती है, तो नियुक्ति प्रक्रिया और योजनाओं पर बार-बार प्रभाव नहीं पड़ेगा, जिससे विकास कार्यों की गति बनी रहेगी।परिचर्चा में पूजा कुमारी, शांतनु मैती, विजेता पाठक, मिताली चट्टराज, विनय नारायण राय, शरद लक्ष्मी बनर्जी, विभास कुमार, सीमा सिंह, प्रियंका चौधरी, संजय पात्र, रंजीत पांडे और कल्याण नारायण पाठक सहित अन्य शिक्षकों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सभी ने ‘एक देश, एक चुनाव’ को भारत के लिए वरदान बताते हुए इसे अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के उप प्राचार्य मनोज कुमार ने किया और मंच संचालन राकेश कुमार मिश्रा ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के संरक्षक शंकर दयाल बुधिया, प्रभारी प्रतिमा चौबे, कमलनयन, पार्थ सारथी सरकार, छंदा बनर्जी और कार्यालय अधीक्षक श्रीमंत रास बिहारी मंडल उपस्थित थे।

Leave a comment