जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं

Share This News

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन की अध्यक्षता में आज जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से उपायुक्त को अवगत कराया।

इसमें मुख्य रूप से जमीन विवाद, पेंशन, पुनर्वास, अवैध कब्जा, अतिक्रमण, वित्तीय सहायता समेत अन्य मामलों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों की जांच कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि आमजनों की समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। कई मामलों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए उसका समाधान किया गया। बाकी मामलों को जल्द से जल्द निपटाने का आदेश दिया गया।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment