धनबाद: महापर्व छठ पूजा के मद्देनजर बाजार समिति मंडी परिसर की सभी दुकानें गुरुवार को खुली रहेंगी। बाजार समिति चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल एवं महासचिव गौरव गर्ग ने संयुक्त रूप से इसकी जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि छठ पर्व के अवसर पर झारखंड के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में ग्राहक एवं व्यापारी मंडी पहुंचकर गुड़, अरवा चावल, गेहूं, घी, तेल, रिफाइन, मेवा एवं फल की थोक और खुदरा खरीदारी करते हैं। पर्व के दौरान उमड़ने वाली भारी भीड़ और ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गुरुवार को मंडी की सभी दुकानें खुली रखने का निर्णय लिया गया है।
कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट