Breaking News

सिएना होम का मेयर संजीव सिंह ने फीता काटकर किया उद्घाटन

Share This News

सिएना होम लग्जरी, आधुनिक डिजाइन और उत्कृष्ट गुणवत्ता का अनूठा संगम: संजीव सिंह

धनबाद: शहर में प्रीमियम और लग्जरी फर्नीचर के नए डेस्टिनेशन के रूप में गोविंदपुर रोड, भूइफोड़ मंदिर के समीप टीवीएस शोरूम के सामने ‘सिएना होम’ लिविंग कॉन्सेप्ट्स का भव्य शुभारंभ हुआ। मेयर संजीव सिंह ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने शोरूम का अवलोकन किया और वहां उपलब्ध आकर्षक फर्नीचर कलेक्शन की सराहना की।
इस अवसर पर मेयर संजीव सिंह ने कहा कि शोरूम में बेहतरीन फर्नीचर के शौकीनों के लिए शानदार और आकर्षक कलेक्शन उपलब्ध है। धनबाद अब तेजी से विकसित होकर ग्रेटर धनबाद का स्वरूप ले रहा है। शहरवासियों को अब अपनी जरूरतों के लिए दूसरे बड़े शहरों का रुख करने की आवश्यकता नहीं है। सिएना होम जैसे प्रतिष्ठान धनबाद को आधुनिक सुविधाओं और प्रीमियम उत्पादों के मामले में नई पहचान दिलाएंगे।
शोरूम के संचालक वंशज टोडी ने बताया कि सिएना होम की खासियत उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री, क्लासिक डिजाइन, आधुनिक शैली और उत्कृष्ट कारीगरी है। यहां प्रत्येक उत्पाद को मजबूती, खूबसूरती, आराम और लंबे समय तक टिकाऊपन को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
शोरूम में ग्राहकों के लिए सोफा सेट, कॉफी टेबल, बेड सहित होम फर्नीचर की विस्तृत और आकर्षक रेंज उपलब्ध है। इसके अलावा एर्गोनॉमिक ऑफिस चेयर और होम ऑफिस फर्नीचर के भी कई आधुनिक विकल्प मौजूद हैं। पारंपरिक डिजाइन से लेकर समकालीन शैली तक के फर्नीचर का शानदार संग्रह यहां देखने को मिलेगा, जो घर और कार्यालय की साज-सज्जा को नया आयाम देगा।
उद्घाटन के विशेष अवसर पर सिएना होम की ओर से चुनिंदा होम एवं ऑफिस फर्नीचर पर विशेष छूट की भी घोषणा की गई है। इससे ग्राहकों को प्रीमियम गुणवत्ता और टिकाऊपन वाले फर्नीचर आकर्षक कीमतों पर खरीदने का अवसर मिलेगा।
कुल मिलाकर, सिएना होम लिविंग कॉन्सेप्ट्स धनबाद में लग्जरी फर्नीचर, आकर्षक डिजाइन, उत्कृष्ट गुणवत्ता और बेहतर ग्राहक सेवा का नया केंद्र बनकर उभरा है।

Leave a comment