जानकारी के अनुसार, नूर हसन IIT-ISM के कंस्ट्रक्शन परिसर में काम करता था। उसका शव परिसर की दूसरी मंजिल पर फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए SNMMCH भेज दिया।
साथ काम करने वाले कर्मचारियों के अनुसार, नूर हसन का पिछले तीन-चार महीनों से पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। गांव से लौटने के बाद भी फोन पर पत्नी से उसकी कहासुनी होती रहती थी। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि वह पारिवारिक विवाद के कारण मानसिक तनाव में था। हालांकि, आत्महत्या के कारणों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है और मामले की जांच में जुट गई है।