Breaking News

कृषि सांख्यिकी पर एक दिवसीय जिलास्तरीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आयोजन, लगभग 270 पदाधिकारी एवं कर्मी हुए शामिल

Share This News

जिला सांख्यिकी कार्यालय के तत्वावधान में कृषि सांख्यिकी से संबंधित एक दिवसीय जिलास्तरीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आयोजन बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, धनबाद में किया गया। इस प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं अंचलों से लगभग 270 पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने भाग लिया।

इस प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला के माध्यम से कृषि सांख्यिकी, फसल कटनी प्रयोग एवं डिजिटल तकनीक के उपयोग से संबंधित प्रक्रियाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई। साथ ही कृषि एवं राजस्व से जुड़े विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा कृषि संबंधी आंकड़ों के संकलन एवं प्रबंधन को अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने पर बल दिया गया।

कार्यशाला के दौरान कृषि सांख्यिकी से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण एवं तकनीकी जानकारी प्रदान की गई। विशेष रूप से Agri CC Agri ऐप के माध्यम से फसल कटनी प्रयोग (Crop Cutting Experiment – CCE) के संचालन एवं क्रियान्वयन से संबंधित विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को ऐप के माध्यम से फसल कटनी प्रयोग की प्रक्रिया, आवश्यक आंकड़ों के संकलन तथा डिजिटल माध्यम से आंकड़ों की प्रविष्टि से संबंधित जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में SBI General Insurance की ओर से श्री शुभम आनंद एवं उनके सहयोगी भी उपस्थित रहे। उनके द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के संबंध में जागरूकता एवं जानकारी सत्र आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य फसल कटनी प्रयोग की प्रक्रिया को व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाना, कृषि उत्पादन से संबंधित आंकड़ों के सटीक संकलन एवं संधारण को सुनिश्चित करना तथा संबंधित पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय कर्मियों की तकनीकी कार्यक्षमता को विकसित करना था।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) से संबंधित जानकारी भी साझा की गई। SBI General Insurance के प्रतिनिधियों द्वारा योजना की प्रमुख विशेषताओं, किसानों के लिए उपलब्ध फसल बीमा सुविधाओं तथा योजना से संबंधित आवश्यक प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसका उद्देश्य किसानों तक फसल बीमा योजना की जानकारी पहुंचाने एवं उन्हें योजना के प्रति जागरूक करने में संबंधित कर्मियों की भूमिका को सुदृढ़ करना था।

जिला सांख्यिकी कार्यालय के नेतृत्व में आयोजित इस प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों की व्यापक सहभागिता रही। लगभग 270 प्रतिभागियों की उपस्थिति के साथ यह जिलास्तरीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

कार्यक्रम में जिला सांख्यिकी पदाधिकारी श्री उमेश लोहरा की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके साथ सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी श्री राजीव कुमार, श्री राजकुमार, श्री जितेन्द्र प्रसाद सिन्हा, श्री देवेंद्र सिंह, श्री प्रमोद, श्री विपिन दत्ता, श्री अमित एवं सुश्री मालती सहित जिला सांख्यिकी कार्यालय के अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त जिले के विभिन्न प्रशासनिक एवं विभागीय पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय स्तर पर कार्यरत कर्मियों ने भी प्रशिक्षण में सहभागिता की। इनमें प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, अंचल निरीक्षक, प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, जनसेवक, पंचायत सचिव, राजस्व कर्मचारी, सहायक तकनीकी प्रबंधक (ATM), प्रखंड तकनीकी प्रबंधक (BTM) सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।

Leave a comment