धनबाद, 15 फरवरी 2025: पौधा संरक्षण विभाग (धनबाद) के तहत बलियापुर कृषि उत्थान महिला प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के सदस्यों को फसल सुरक्षा योजना के अंतर्गत ट्राईकोडर्मा, कार्बेंडाजिम, बोरोन, इमिडाक्लोरोप्रिड, पीएसबी, नीम तेल और फोरमैन ट्रैप का वितरण किया गया।इस दौरान दीदियों को कीटनाशकों के सही उपयोग की विधि का प्रदर्शन (डेमो) कर उनकी प्रभावी उपयोगिता को समझाया गया। डीपीएम जेएसएलपीएस श्री शैलेश रंजन ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम न केवल खेती से जुड़े लोगों का उत्साहवर्धन करते हैं बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।
इस मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉक्टर राजीव, डॉक्टर सीमा सिंह, JSLPS के जिला कार्यक्रम प्रबंधक शैलेश रंजन, राजीव कुमार पांडे, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक शंभु विश्वास, मुख्तार अंसारी, कंपनी के सीईओ राजीव रंजन सिंह, निदेशक शोभा रानी महतो, अनीता देवी, रेणुका मलिक सहित सैकड़ों किसान दीदियां उपस्थित थीं।यह पहल कृषि उत्पादन को सुरक्षित और टिकाऊ बनाने के साथ-साथ महिला किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।



