धनबाद रेलवे स्टेडियम में मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्रॉफी और ड्रेस का अनावरण किया गया। इस कार्यक्रम में प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजीव झा समेत पदाधिकारी, सदस्य और सभी आठ प्रायोजक संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
धनबाद प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजीव झा ने बताया कि टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें भाग लेंगी। सभी टीमों के कप्तानों को ड्रेस सौंप दी गई है। मुकाबले 16 फरवरी से शुरू होंगे, जिसमें पहला मैच ग्रो मोर बनाम नेशन टीवी और दूसरा मैच डी3 बनाम 99 ग्रुप के बीच खेला जाएगा।
17 फरवरी को मिरर मीडिया बनाम नरसिंह इस्पात और आलौकिक बनाम रामअवतार के बीच मुकाबले होंगे।18 फरवरी को सेमीफाइनल और 19 फरवरी को फाइनल मैच होगा। सभी मैच सुबह 8 बजे से खेले जाएंगे। टूर्नामेंट नॉकआउट फॉर्मेट में होगा, जिससे रोमांच और प्रतिस्पर्धा बनी रहेगी।
संजीव झा (अध्यक्ष, धनबाद प्रेस क्लब) ने कहा:”यह टूर्नामेंट मीडिया से जुड़े लोगों के लिए खेल भावना को बढ़ावा देने का शानदार मौका है। हम उम्मीद करते हैं कि सभी टीमें उत्साह और ऊर्जा के साथ इसमें भाग लेंगी।”





