धनबाद:सामाजिक सेवा के क्षेत्र में निरंतर अग्रसर संस्था पंख एक नई दिशा की ओर से अनाथ एवं जरूरतमंद बच्चों के बीच दीपावली उत्सव मनाया गया।इस अवसर पर बच्चों के बीच खाद्य सामग्री, पटाखे एवं फुलझड़ियों का वितरण किया गया। सभी बच्चों ने खूब उत्साह के साथ पटाखे जलाए और दीपावली की खुशियाँ मनाईं। बच्चों के चेहरों पर खिलती मुस्कान और उनकी खुशी ने इस आयोजन को बेहद खास बना दिया।संस्था की ओर से बच्चों के लिए ललडू, रसगुल्ला, खीर, समोसा, आलूचाप, सोनपापड़ी, बिस्कुट एवं टॉफी आदि की व्यवस्था की गई। संस्था के सदस्यों ने अपने हाथों से बच्चों को भोजन कराया और उनके साथ समय बिताकर खुशियाँ साझा कीं।बच्चों के चेहरों पर खुशी और मुस्कान देखकर संस्था के सभी सदस्यों को अपार संतोष एवं प्रसन्नता हुई। हमारा उद्देश्य सिर्फ सामग्री का वितरण करना नहीं, बल्कि उन बच्चों को अपनापन, प्यार और यह एहसास दिलाना भी था कि वे अकेले नहीं हैं।इस नेक कार्य में संस्था के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।मौके पर संस्था की अध्यक्ष पिंकी गुप्ता, सुषमा प्रसाद, नम्रता गुप्ता, सुधा गुप्ता, श्रुति गुप्ता, सुशीला ओझा, सोनिया शेट्टी, ज्योति साव, पूजा झा, रूपा साव, रीता पॉल, शिवानी मंडल, शशि शेखर गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बताया गया कि पंख एक नई दिशा का संकल्प है कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े जरूरतमंदों तक सेवा, सहयोग, प्यार और खुशियाँ पहुँचाने का यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा। हमारी छोटी-सी पहल, किसी के जीवन में बड़ी खुशियाँ ला सकती है।