धनबाद में मोंजिनिस का नया आउटलेट खुला, अब शहरवासियों को मिलेंगे शुद्ध शाकाहारी केक और स्नैक्स

Share This News

ओजोन गैलरिया के पास शुरू हुआ 100 प्रतिशत वेज आउटलेट, केक-पेस्ट्री के शौकीनों के लिए खास आकर्षण

धनबाद: शहरवासियों के लिए केक, पेस्ट्री और स्वादिष्ट स्नैक्स का नया ठिकाना खुल गया है। सरायढेला गोविंदपुर रोड,ओजोन गैलरिया के बगल में मशहूर बेकरी ब्रांड ‘मोंजिनिस’ केक शॉप का नया आउटलेट शुरू किया गया है। इसका उद्घाटन यादव सभा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष भुनेश्वर यादव एवं सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के पूर्व प्राचार्य फूल सिंह ने आउटलेट का फीता और मोंगिनीस का स्वादिष्ट केक काटकर काट कर किया। सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर स्वागत सम्मानित किया गया। यह आउटलेट 100 प्रतिशत शुद्ध शाकाहारी (प्योर वेजिटेरियन) है। मोंगिनीस आउटलेट के फ्रेंचाइजी संजीव सिंह ने कहा कि आउटलेट में ग्राहकों को विभिन्न आकर्षक डिजाइनों और स्वादों में ताजे केक, स्वादिष्ट पेस्ट्री, बेकरी उत्पाद और स्नैक्स उपलब्ध होंगे। जन्मदिन, सालगिरह सहित अन्य खास अवसरों के लिए यहां विभिन्न प्रकार के केक की रेंज मिलेगी।बताया4 की शुद्ध शाकाहारी उत्पादों की विशेषता के साथ ग्राहकों को स्वाद और गुणवत्ता का बेहतर अनुभव देना उनकी प्राथमिकता है। नए आउटलेट के खुलने से धनबाद के केक और बेकरी उत्पादों के शौकीनों को अब अपने पसंदीदा व्यंजन नजदीक ही उपलब्ध होंगे।

Leave a comment