रिंग रोड घोटाले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, आरोपी नरसिंह दास अरवल से गिरफ्तार

Share This News

धनबाद के बहुचर्चित रिंग रोड घोटाला मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो यानी एसीबी को बड़ी कामयाबी मिली है। मामले में आरोपी नरसिंह दास को एसीबी की टीम ने बिहार के अरवल जिले से गिरफ्तार किया है।

आरोप है कि फर्जी कागजात के सहारे करोड़ों रुपये के राजस्व का कथित गबन किया गया था। गिरफ्तारी के बाद अब नरसिंह दास को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है।

गौरतलब है कि रिंग रोड घोटाले की जांच वर्ष 2016 से चल रही है। समाजसेवी रमेश राही की शिकायत के बाद यह मामला सामने आया था। इसके बाद से ही एसीबी इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

लंबे समय से चल रही जांच के बीच हुई इस गिरफ्तारी को मामले में एक अहम कार्रवाई माना जा रहा है। अब इस मामले में आगे की जांच और कानूनी प्रक्रिया पर सभी की नजरें रहेंगी।

Leave a comment