स्वच्छता ही सेवा अभियान के दूसरे दिन बच्चों ने चित्रों व शब्दों से दिया स्वच्छता का संदेश |

Share This News

धनबाद: 18.09.26

आज दिनांक 18.09.26 को “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के दूसरे दिन के अवसर पर धनबाद मंडल द्वारा स्वच्छता प्रतियोगिता के अंतर्गत केंद्रीय विद्यालय-I में क्विज (प्रश्नोत्तरी), ड्राइंग (चित्रकला) एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मकता के माध्यम से स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बच्चों की पेंटिंग्स और निबंधों में स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण के प्रति उनकी जागरूकता और संवेदनशीलता स्पष्ट रूप से दिखाई दी। इसके साथ ही, धनबाद मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर यात्रियों को ठोस कचरा प्रबंधन नियम-2026 (SWM-2026) के प्रति जागरूक किया गया। यात्रियों को सूखे एवं गीले कचरे को अलग-अलग रखने तथा उचित कचरा प्रबंधन के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही, सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने एवं स्टेशन परिसर को स्वच्छ रखने की अपील की गई। इस अवसर पर यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि हमारी दैनिक आदत और सामूहिक जिम्मेदारी बननी चाहिए।

Leave a comment