धनबाद : 18.09.26
आज दिनांक 18.09.26 को राजभाषा पखवाड़ा-2026 के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, धनबाद स्थित मैथिलीशरण गुप्त हिंदी पुस्तकालय में अधिकारियों के लिए राजभाषा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मंडल के अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। क्विज के माध्यम से हिंदी भाषा, साहित्य, राजभाषा संबंधी प्रावधानों तथा सामान्य ज्ञान से जुड़े विभिन्न प्रश्नों के माध्यम से प्रतिभागियों के ज्ञान एवं रुचि को परखा गया। राजभाषा क्विज के निर्णायक एवं संचालक के रूप में वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक श्री उज्ज्वल कांत ने प्रतियोगिता का प्रभावशाली एवं रोचक ढंग से संचालन किया। राजभाषा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि, जागरूकता एवं प्रयोग को बढ़ावा देना तथा राजभाषा के प्रति सकारात्मक वातावरण का निर्माण करना है।