धनबाद: 02.11.26
आज पूर्व मध्य रेल के मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (एफ.एम. सह मुदाधि) श्री जफर आज़म द्वारा धनबाद रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण एवं रेल जन संवाद किया गया | इस दौरान उन्होंने स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर स्थित खानपान स्टॉलों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं निर्धारित मानकों का जायजा लिया | साथ ही, स्टेशन एवं प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेनों में यात्रियों से जन संवाद कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही यात्री सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था एवं खानपान सेवाओं के संबंध में फीडबैक एवं सुझाव प्राप्त किए | उन्होंने स्टेशन परिसर एवं ट्रेनों में स्वच्छता बनाए रखने तथा यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए |