धनबाद। आरबीआर पाठशाला की ओर से 8 अक्टूबर को नावाडीह स्थित होटल श्यामली एंड इवेंट्स में डांडिया महोत्सव 2026 का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शाम पांच बजे से रात नौ बजे तक चलेगा। आयोजन को लेकर बुधवार को आरबीआर पाठशाला की ओर से प्रेस वार्ता कर कार्यक्रम की जानकारी दी गई।
संस्थापक एवं निदेशक स्वाति सुमन और रामकुमार ने बताया कि डांडिया महोत्सव का उद्देश्य बच्चों, युवाओं और परिवारों को एक साथ सांस्कृतिक और मनोरंजक माहौल उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में डांडिया नृत्य, डीजे संगीत, लाइव मनोरंजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सर्वश्रेष्ठ डांडिया जोड़ी प्रतियोगिता, सेल्फी एवं फोटोग्राफी जोन के साथ खाद्य और प्रदर्शनी स्टॉल लगाए जाएंगे।
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी वैध प्रवेश पास धारकों के लिए रात्रि भोजन की भी व्यवस्था रहेगी। प्रवेश पास बच्चों के लिए 251 रुपये, एकल के लिए 399 रुपये और युगल के लिए 699 रुपये निर्धारित किया गया है।
प्रेस वार्ता में संतोष मिश्रा, राज आर्यन, प्रणव, अंकित, अजय, रवि शेखर, मिथलेश पासवान, ताहिर जी, गौरव पांडेय, विशाल एवं विक्रम जी सहित अन्य सहयोगी मौजूद थे। आयोजन में आर लंच की संचालिका प्रियंका यादव एवं राकेश यादव, द फूड लैब से उमेश बाउरी, अपना स्वीट्स से सनोज कुमार और हेल्थ एन होम से सनी वर्मा का सहयोग मिल रहा है।
आयोजकों ने बताया कि प्रवेश पास आरबीआर पाठशाला, ग्राउंड फ्लोर, वेलकम होटल एंड बैंक्वेट हॉल, नियर श्री कॉम्प्लेक्स, नावाडीह तथा आरबीआर फुटवियर, बैंक ऑफ इंडिया के पास, सरायढेला से प्राप्त किए जा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 7903450556 और 8409614446 पर संपर्क किया जा सकता है।