राजभाषा पखवाड़ा के अवसर परमुख्यालय, हाजीपुर में हिंदी कार्यशाला का आयोजन

Share This News

हाजीपुर 07.09.2026

पूर्व मध्य रेल मुख्यालय, हाजीपुर में राजभाषा पखवाड़ा-2026 के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का अयोजन किया जा रहा है । इसी कड़ी में आज मुख्यालय के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता उप महाप्रबंधक (राजभाषा) श्री केशव त्रिपाठी ने किया । उन्होंने सभी से अपना अधिकतम कार्य हिंदी में करने को कहा । उनका कहना था कि राजभाषा पखवाड़ा का अवसर आत्मविश्लेषण का भी है कि हम सभी हिंदी को अपने जीवन में उतारें । उन्होंने उपस्थित कर्मचारियों से राजभाषा नीति, नियम और अधिनियम के साथ संविधान में राजभाषा के लिए वर्णित विभिन्न प्रावधानों के बारे में विस्तार से चर्चा की । उन्होंने राजभाषा के विकास पर विस्तार से प्रकाश डाला और राजभाषा की लंबी यात्रा एवं उसके विकास को रेखांकित किया ।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए श्री राजकिशोर सिंह, वरि. अनुवादक ने उपस्थित कर्मचारियों से हिंदी वर्तनी संबंधी सामान्य त्रुटियों के संबंध में विस्तार से कर्मचारियों को अवगत कराया गया । कार्यक्रम के अंत में श्री विनय कृष्ण, वरि. अनुवादक द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।

Leave a comment