राजपूत विचार मंच की बैठक में संगठन विस्तार और महाराणा प्रताप भवन निर्माण पर चर्चा

Share This News

धनबाद:राजपूत विचार मंच के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार, 7 सितंबर को केंद्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह के आवासीय कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने की। इस दौरान संगठन की रूपरेखा, आगामी कार्यक्रमों और विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में जल्द ही राजपूत विचार मंच की विस्तारित कार्यसमिति की बैठक आयोजित करने पर सहमति बनी। विस्तारित कार्यसमिति की बैठक में महाराणा प्रताप भवन निर्माण के लिए चयनित भूमि की जानकारी संगठन के सदस्यों को दी जाएगी। बताया गया कि उक्त भूमि केंद्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने संगठन को दान में दी है।
बैठक में दशहरा के अवसर पर प्रस्तावित भूमि पूजन कार्यक्रम की तैयारियों और आयोजन को लेकर भी चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने भवन निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संगठन के सदस्यों से सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
इसके अलावा यूजीसी एवं आरक्षण से जुड़े मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया। इन विषयों को लेकर संगठन की ओर से आगामी दिनों में किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने पर चर्चा हुई।
मंच के संरक्षक उदय प्रताप सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप भवन निर्माण को जल्द से जल्द आगे बढ़ाने के लिए सभी सदस्यों को सक्रिय होकर अपना समय और सहयोग संगठन को देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भवन का निर्माण समाज के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी और इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा।
बैठक में संरक्षक उदय प्रताप सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह, महामंत्री एस.के. सिंह, उपाध्यक्ष उमेश सिंह एवं मुकेश सिंह, सचिव मुन्ना सिंह एवं लल्लू सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a comment