Breaking News

श्रीकृष्ण जन्म कथा और कीर्तन से गूंजा धनबाद, तीन दिवसीय वृंदावन जन्माष्टमी महोत्सव शुरू

Share This News

धनबाद:इस्कॉन वृन्दावन विहार द्वारा आयोजित तीन दिवसीय वृंदावन जन्माष्टमी महोत्सव का बुधवार को क्लार्क्स इन रिजॉर्ट, धनबाद में भव्य शुभारंभ हुआ। महोत्सव के प्रथम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और श्रीकृष्ण जन्म कथा एवं भक्ति-कीर्तन का आनंद लिया।
महोत्सव के पहले दिन श्रीकृष्ण जन्म कथा का आयोजन किया गया। कथावाचक सुन्दर गोविन्द प्रभु ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म एवं उनके जीवन से जुड़े प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति में भाव-विभोर नजर आए। कथा के साथ भक्तों ने सामूहिक कीर्तन में भाग लिया, जिससे पूरा वातावरण कृष्णमय हो गया।
इस्कॉन धनबाद की ओर से आयोजित इस तीन दिवसीय महोत्सव में श्रद्धालुओं के लिए कथा, कीर्तन और महाप्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई है।
मंदिर प्रबंधक श्रीमंत सुंदर गोविंद दास ने बताया कि जन्माष्टमी महोत्सव के आगामी दिनों में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने धनबादवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और आध्यात्मिक आनंद का लाभ उठाने की अपील की।
2 से 4 सितंबर तक चलने वाले महोत्सव में आगामी दिनों में श्रीकृष्ण जन्म कथा, अधिवास समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रभुपाद लीलामृत, भगवान को 56 भोग, महाआरती सहित कई धार्मिक आयोजन होंगे।

Leave a comment