राजपूत विचार मंच के धनबाद जिला सचिव बने संगीत सिंह,महाराणा प्रताप की प्रतिमा देकर किया गया सम्मानित

Share This News

धनबाद:राजपूत विचार मंच ने संगठन विस्तार और जिम्मेदारियों के निर्वहन को लेकर धनबाद जिला में नई जिम्मेदारी सौंपी है। मंच के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष अरविंद सिंह ने संगीत सिंह को राजपूत विचार मंच, धनबाद जिला का सचिव नियुक्त किया। संगीत सिंह के सचिव पद पर नियुक्ति पर संस्था के संरक्षक उदय प्रताप सिंह ने अपना समर्थन देकर बधाई दिया।
नियुक्ति के अवसर पर मंच के पदाधिकारियों ने उन्हें महाराणा प्रताप की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, सक्रियता और सामाजिक दायित्वों को देखते हुए उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने की बात कही गई।
नई जिम्मेदारी मिलने पर संगीत सिंह ने मंच के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष अरविंद सिंह एवं संरक्षक उदय प्रताप सिंह के प्रति आभार जताते हुए कहा कि संगठन ने जो विश्वास और जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। समाज को एकजुट करने, युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा सामाजिक सरोकारों को मजबूती देने के लिए वे सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
उन्होंने मंच के सम्मानित सदस्यों उमेश कुमार सिंह, शशि भूषण सिंह एवं मुन्ना सिंह सहित सभी पदाधिकारियों और सदस्यों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और मार्गदर्शन से संगठन को धनबाद जिले में और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाया जाएगा।

Leave a comment