धनबाद: 29.08.26
गाड़ी संख्या 13309 चोपन-प्रयागराज एक्सप्रेस से एक महिला यात्री गिरकर घायल हो गई । घटना की जानकारी प्राप्त होने पर चोपन के सीआईटी श्री उमेश सिंह द्वारा महिला यात्री को अटेंड किया गया तथा उपचार हेतु प्राथमिक उपचार केंद्र, चोपन भेजा गया । बेहतर उपचार हेतु महिला यात्री को मेडिकल कॉलेज, रॉबर्ट्सगंज (लोढ़ी) रेफर किया गया ।
महिला यात्री के साथ उनके पति भी मौजूद थे । दोनों चोपन से सोनभद्र की ओर जा रहे थे । उन्होंने गाड़ी संख्या 13309 चोपन-प्रयागराज एक्सप्रेस से नगर उंटारी से चोपन तक का टिकट लेकर यात्रा कर रहे थे । धनबाद मंडल का टिकट चेकिंग स्टाफ केवल टिकट जांच तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यात्रियों की सहायता के लिए भी सदैव तत्पर रहता है ।