धनबाद:पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर एनएसयूआई के सदस्यों द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर एनएसयूआई सदस्यों ने वृक्षारोपण भी किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने देश के विकास, युवाओं की भागीदारी और आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों और आदर्शों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने तथा समाज एवं देशहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में धनबाद जिलाध्यक्ष एनएसयूआई साहिल अली, कतरास कॉलेज अध्यक्ष शहबाज खान, उपाध्यक्ष शिवा दास, मीडिया प्रभारी प्रवीण दास सहित अलीख, अहमद, तौफीक, हिमांशु, राहुल एवं गौरव उपस्थित रहे।