हाजीपुर : 05.10.2026
पूर्व मध्य रेल में 01 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किए जा रहे ‘स्वच्छता पखवाड़ा-2026’ के क्रम में आज 05 अक्टूबर, 2026 को मुख्यालय हाजीपुर में स्वच्छता शपथ एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
‘स्वच्छ रेल–स्वच्छ परिसर–स्वच्छ पर्यावरण’ के उद्देश्य से महाप्रबंधक श्री डिम्पी गर्ग द्वारा अधिकारियों के साथ मुख्यालय हाजीपुर में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने हरित एवं स्वच्छ रेल परिसर के निर्माण तथा पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर बल दिया ।
इसके पूर्व अपर महाप्रबंधक श्री अमरेन्द्र कुमार द्वारा मुख्यालय हाजीपुर के प्रांगण में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया गया।
पूर्व मध्य रेल द्वारा स्वच्छता पखवाड़े के दौरान पूर्व मध्य रेल के सभी मंडलों के विभिन्न स्टेशनों, कार्यालयों, रेलवे कॉलोनियों एवं अन्य रेल परिसरों में स्वच्छता, जन-जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।