हाजीपुर: 05.10.2026
पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री डिम्पी गर्ग द्वारा आज 05.10.2026 को पटना जं. का निरीक्षण किया गया। महाप्रबंधक द्वारा प्लेटफॉर्म सं. 01 एवं 10 का एक छोर से दूसरी छोर तक निरीक्षण किया गया तथा यात्री सुविधाओं का जायजा लिया । उन्होंने सर्कुलेटिंग एरिया, फुट ओवर ब्रिज, टिकट काउंटर, एस्कलेटर आदि का निरीक्षण कर यात्री सुविधा, संरक्षा आदि का जायजा लिया ।
महाप्रबंधक ने पटना जं. पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत किये जाने वाले स्टेशन पुनर्विकास कार्य की समीक्षा की तथा उच्च गुणवत्तायुक्त निर्माण कार्य एवं उन्नत यात्री सुविधा की उपलब्धता पर विशेष बल देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
निरीक्षण के क्रम में महाप्रबंधक द्वारा प्लेटफॉर्म सं.-10 पर खड़ी पटना-न्यूजलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस का भी निरीक्षण किया गया तथा यात्रियों से संवाद कर उनसे फीडबैक लिये ।
निरीक्षण के दौरान दानापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री विनोद कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे ।