कांग्रेस नेताओं पर अमर्यादित बयानबाजी के विरोध में सांसद ढुलू महतो का पुतला दहन

Share This News

झरिया: सांसद ढुलू महतो द्वारा कांग्रेस नेताओं के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में झरिया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है।

इंदिरा चौक, झरिया में कोंग्रेसियों ने सांसद ढुलू महतो का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया.
अनुसूचित विभाग के नगर अध्यक्ष राकेश पासवान के नेतृत्व में पुतला दहन कार्यक्रम किया गया.

कार्यकर्ताओं ने सांसद के बयान की घोर निंदा करते हुए सांसद के कथित आपत्तिजनक एवं अमर्यादित बयान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कांग्रेश नेता कार्तिक हाड़ी ने कहा  है कि छाताबाद में हुई घटना के बाद झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू, मंत्री, विधायक एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीड़ित परिवार से मिलने और उनका दुख-दर्द साझा करने पहुंचे थे। ऐसे संवेदनशील समय में सांसद ढुलू महतो द्वारा वहां पहुंचे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को कथित तौर पर “चोर” कहना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।

राकेश पासवान ने कहा सांसद द्वारा पूरे कांग्रेस परिवार पर इस तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी करना जनप्रतिनिधि के पद की गरिमा के खिलाफ है। ढुलू महतो अपने बयान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगें,अन्यथा कांग्रेस पार्टी का विरोध आंदोलन और तेज होगा। पुतला दहन कार्यक्रम में प्रदेश आमंत्रित सदस्य मुख्तार खान राजमुनि देवी गुड़िया देवी कृष्णा कुमार सिंह भीम निषाद भोला सिंह बिष्णु कुमार दिनेश तुरी अशोक वर्मा गोपाल पासवान बीरेंद्र यादव काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a comment