डीडीसी की अध्यक्षता में नेत्रहीन विद्यालय के बेहतर संचालन को लेकर हुई समीक्षा बैठक

Share This News

उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज की अध्यक्षता में धनबाद ब्लाइंड रिलीफ सोसायटी द्वारा संचालित नेत्रहीन विद्यालय के बेहतर प्रबंधन एवं व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक के दौरान विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, बुनियादी सुविधाओं और विद्यार्थियों के समक्ष आने वाली विभिन्न चुनौतियों पर बिंदुवार विस्तृत चर्चा की गई।

उप विकास आयुक्त ने विद्यालय की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए सभी समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण का निर्देश दिया, ताकि दृष्टिबाधित बच्चों को बेहतर शिक्षा व सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

बैठक में नेत्रहीन विद्यालय के सचिव विवेक उपाध्याय, उप सचिव राजिन्दर राही, उज्जवल तिवारी, राजेश मटालिया, कृष्ण कुमार, मीनू रॉय, मनीष नारायण और विकास रस्तोगी मौजूद थे।

Leave a comment