सिंदरी/धनबाद : एसीसी, विविधीकृत अडानी पोर्टफोलियो की सीमेंट एवं निर्माण सामग्री कंपनी, अडानी फाउंडेशन के साथ मिलकर सिंदरी में सतत आजीविका पहलों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बना रही है। छतातांड गांव की 45 वर्षीय निवासी और चार बच्चों की मां निशु देवी अपने पति की सीमित कृषि आय के कारण लगातार आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रही थीं। परिवार को दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति में कठिनाई होती थी और बच्चों की शिक्षा के लिए संसाधन जुटाना चिंता का विषय बना रहता था। उनकी परिस्थिति को देखते हुए अडानी फाउंडेशन ने संगिनी मार्ट पहल के तहत उन्हें सहयोग प्रदान किया और आजीविका के स्थायी अवसरों से जोड़ा। उचित मार्गदर्शन और समर्थन के साथ निशु देवी एक नियमित आय का स्रोत विकसित करने और आर्थिक आत्मनिर्भरता हासिल करने में सफल रहीं। आज निशु देवी प्रति माह 7,000 से 8,000 रूपये तक की आय अर्जित कर रही हैं, जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। इस अतिरिक्त आय ने कृषि पर निर्भरता कम की है और सबसे महत्वपूर्ण रूप से उन्हें अपने बच्चों की उच्च शिक्षा का सहयोग करने में सक्षम बनाया है। निशु देवी की यह यात्रा दर्शाती है कि अडानी फाउंडेशन की आजीविका संबंधी पहलें किस प्रकार ग्रामीण परिवारों के लिए चुनौतियों को अवसरों और स्थिरता में बदल रही हैं।