राष्ट्रीय वेतन समझौता 12 का गठन जल्द करे कोल प्रबंधन:के. लक्ष्मा रेड्डी

Share This News

धनबाद:राष्ट्रीय वेतन समझौता 12 की गठन में कोल प्रबंधन के अनावश्यक विलम्व के कारण कोयला श्रमिकों में प्रबंधन के प्रतिआक्रोश व्याप्त है, उक्त बातें 05 अक्टूबर सोमवार को धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ (भामसंघ) के कार्यकर्ताओं की बैठक में कोल उद्योग प्रभारी भारतीय मजदूर संघ सह स्थाई सुरक्षा समिति सदस्य के. लक्ष्मा रेड्डी ने कोल इंडिया प्रबंधन की इस नीति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहे।
इन्होंने कहा कि कोल इंडिया प्रबंधन 12 वां वेतन समझौता के प्रति गंभीर नहीं है। लेवर कोड के आड़ में वेतन समझौता में विलम्ब कर रहा है, प्रबंधन की इस नकारात्मक रवैया से श्रमिकों में काफी उहापोह की स्थिथि वनी है। इन्होने कहा कि अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ द्वारा दिनांक 06 एवं 07 अक्टुबर 2026 को रानीगंज में होने वाले बैठक में रणनिति तय की जाएगी। यदि इससे भी कोयला प्रबंधन अपनी मनमानी रवैये पर अड़ी रही तो संघ सीधी कार्रवाई करने को बाध्य होगा,कोल इंडिया प्रबंधन 12 वां वेतन समझौता के प्रति गंभीर नहीं है प्रबंधन की इस नकारात्मक रवैया से श्रमिकों में काफी रोष है। इन्होने सभी क्षेत्रों के कोयला कामगारों से अपील कर कहा की अपनी चट्टानी एकता का परिचय कोल प्रबंधन को देना होगा साथ ही जितना हम सभी अपनी चिन्ता करतें है उतना कम्पनी के बारे में भी सोचना होगा।
बैठक का आरंभ सर्वप्रथम भारत माता, भगवान विश्वकर्मा एवं श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगडीजी के प्रतिमा पर मंचस्थ पदाधिकारियों द्वारा मार्त्यापण कर भारत माता की जयघोष के साथ अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित कर आरंभ किया गया जिसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष मुरारी ताँती एवं संचालन संघ के महामंत्री उमेश कुमार सिंह ने किया।

मौके पर के.के. सिंह मंत्री अ.भा.ख.म.संघ, धर्मजीत चौधरी मंत्री भामसंघ धनबाद जिला सह महामंत्री भ.नि. एवं अन्य सन्निर्माण कामगार यूनियन भामसंघ झारखण्ड प्रदेश, ओम कुमार सिंह कार्यसमिति सदस्य भामसंघ झा. प्रदेश वहीं धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ की ओर से अध्यक्ष मुरारी ताँती, उपाध्यक्ष अरिंजय श्रीवास्तव, एस. के. मिश्रा, महामंत्री उमेश कुमार सिंह, संयुक्त महामंत्री भौमिक महतो, मंत्री संजीव सिंह, लोकेश कुमार सिंह, लालमोहन दास, संगठन मंत्री सुशील कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष प्रशान्त नियोगी, कार्यालय मंत्री अनिल कुमार, उषा झा, बीसीसीएल के समस्त क्षेत्रों से देवनाथ चौहान, मो. अयूव अंसारी, शौरभ सुमन, रणविजय कुमार सिंह, नुनुमनि सिंह, तेजलाल प्रसाद, शिवशंकर गुप्ता, अमरेश चौधरी, प्रवीण कुमार, कुन्दन कुमार चौहान, आशुतोष कुमार, कृष्ण कन्हैया, रामजीत मौर्या, संजीव कुमार दास, संतोष कुमार, कालीपद महतो, कैलाश पासवान, दिनानाथ नोनियाँ, सुभाष चन्द्र तिवारी, प्रकाश वाउरी, सुकेश ओझा, अवधेश कुमार, सुमन्त कुमार सिंह, समीर कुमार नियोगी, ठाकुर प्रसाद महतो, विरेन्द्र कुमार, राजेन्द्र महतो, राजेन्द्र महतो,, प्रविण कुमार, विपीन कुमार रवि गुप्ता के साथ-साथ क्षेत्रों से संघ कार्यकर्ताओं की उपस्थित हुये।

Leave a comment