धनबाद: सोमवार को बहुजन समाज पार्टी धनबाद विधानसभा अंतर्गत अंबेडकर लाइब्रेरी जगजीवन नगर में धनबाद विधानसभा कमेटी गठित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता जिला महासचिव मनोज बौद्ध एवं संचालन गणेश भारती जिला उपाध्यक्ष ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में गौतम कुमार प्रदेश सचिव एवं विशिष्ट अतिथि के रूप मेंअभय कुमार जिला अध्यक्ष बसपा धनबाद की गरिमामई उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया धनबाद विधानसभा अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार पासवान, विधानसभा प्रभारी महेंद्र चंद्रवंशी एवं राजेश कुमार, उपाध्यक्ष धनंजय कुमार, महासचिव सतेंद्र कुमार, सचिव टेक लाल राम, बामसेफ संयोजक बीरेंद्र राम को चुना गया। बैठक में श्रीश कुमार, अशोक कन्नौजिया, राजकुमार, रामकुंवर, शंभू भारती, शिवकुमार, जय श्री, विनोद कुमार आदि उपस्थित रहे।
कुसुम न्यूज़ से मुस्कान की रिपोर्ट