सहकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के सफलतापूर्वक 5 (पाँच) वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में आज से पूरे देश के साथ-साथ धनबाद जिले में भी ‘सहकारी सप्ताह समारोह’ का भव्य शुभारंभ हो गया है। यह समारोह दिनांक 29.06.2026 से 06.07.2026 तक पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
∆सप्ताह भर चलने वाले इस आयोजन के तहत जिले भर में विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है, जो इस प्रकार है:
29 जून 2026 (आज): सहकारी सप्ताह के शुभारंभ के अवसर पर धनबाद जिले के सभी कार्यालयों तथा सभी पैक्स (MPCS) में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
30 जून 2026: जिले के सभी कार्यालयों तथा पैक्स (MPCS) में सदस्यता वृद्धि अभियान की शुरुआत की जाएगी, साथ ही पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कार्य किया जाएगा।
02 जुलाई 2026: धनबाद सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के सभागार में दुग्ध एवं मत्स्य सहकारी समितियों के लिए विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया जाएगा।
03 जुलाई 2026: जिले के सभी प्रखंड कार्यालयों के सभागार में व्यवसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने हेतु जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
04 जुलाई 2026: सहकारिता के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए धनबाद सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लि०, धनबाद में महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन होगा।
05 जुलाई 2026: पैक्स (MPCS) एवं अन्य सहकारी समितियों के प्रबंधकों व अध्यक्षों के साथ एक महत्वपूर्ण पैक्स बैठक आयोजित की जाएगी।
उत्कृष्ट कार्य करने वाली समितियाँ होंगी पुरस्कृत:
दिनांक 06.07.2026 को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समापन समारोह में धनबाद जिले की दो समितियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए विशेष रूप से पुरस्कृत किया जाएगा। इसके तहत:
प्रथम पुरस्कार: ₹50,000.00 (पचास हजार रुपये) की राशि।
द्वितीय पुरस्कार: ₹25,000.00 (पच्चीस हजार रुपये) की राशि प्रदान की जाएगी।
इसके अतिरिक्त, जिला स्तर पर भी सहकारिता के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करने वाले 10 उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
जिला सहकारिता पदाधिकारी श्री वेद प्रकाश ने बताया कि इस पूरे आयोजन का मुख्य उद्देश्य सहकारिता के आंदोलन को जन-जन तक पहुँचाना, समितियों को सुदृढ़ करना और स्थानीय स्तर पर व्यवसायिक व सामाजिक विकास को गति देना है।