धनबाद जिला मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा आगामी 14 जून रविवार को संध्या 05 बजे से राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर, धनसार, धनबाद में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा। इसी आयोजन के संदर्भ में शुक्रवार को अग्रसेन भवन हीरापुर में आयोजित कांफ्रेंस में धनबाद जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष चेतन गोयनका ने बताया की इस गरिमामयी अवसर पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों शैक्षणिक, खेल, कला, सांस्कृतिक एवं सामाजिक सेवाओं में उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त करने वाले बालक-बालिकाओं एवं युवाओं को सम्मानित किया जाएगा। समारोह में समाज के अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रहेगी।प्रेस वार्ता में चेतन गोयनका अध्यक्ष धनबाद जिला मारवाड़ी सम्मेलन,कृष्णा अग्रवाल प्रांतीय उपाध्यक्ष,दीपक रुईया संयोजक समेत धनबाद जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अन्य सदस्य मौजूद थे।