बीसीसीएल का कॉर्पोरेट स्तरीय राजभाषा तिमाही बैठक का आयोजन संपन्न

Share This News

धनबाद:राजभाषा विभाग, भारत कोकिंग कोल लिमिटेड द्वारा कॉर्पोरेट स्तरीय राजभाषा तिमाही बैठक (जनवरी-मार्च 2026 तिमाही) 27 मई को प्रातः 11:00 बजे से मुख्यालय स्थित तृतीय तल सभागार में निदेशक मानव संसाधन मुरलीकृष्ण रमैय्या की अध्यक्षता में आयोजित किया गया । उक्त बैठक में विभागाध्यक्ष राजभाषा मनीष मिश्रा, प्रबन्धक राजभाषा उदयवीर सिंह सहित मुख्यालय के समस्त महाप्रबंधक/विभागाध्यक्ष के साथ-साथ सभी क्षेत्रों के क्षेत्रीय प्रबन्धक (मानव संसाधन) एवं नोडल अधिकारी राजभाषा भी उपस्थित थे। मुरलीकृष्ण रमैय्या द्वारा क्षेत्रवार एवं विभागवार हिन्दी में किए जा रहे कार्यों तथा पत्राचार की विस्तृत समीक्षा की गयी साथ ही उनके द्वारा हिन्दी में कामकाज में बढ़ोतरी हेतु आवश्यक सुझाव भी दिये गए । प्रत्येक बार की भाँति इस बार भी जनवरी-मार्च 2026 तिमाही के दौरान मुख्यालय स्तर पर निदेशक मानव संसाधन सचिवालय एवं क्षेत्रीय स्तर पर कतरास क्षेत्र को 100% पत्राचार हिन्दी में करने हेतु ‘चल शील्ड’ से सम्मानित किया गया । निदेशक मानव संसाधन सचिवालय से ओम प्रकाश सिंह, निदेशक(मा.सं.) के तकनीकी सचिव, सुभाजित मण्डल, उप-प्रबन्धक(मा.सं.), अंजलि मेहता, प्रबंधन(प्रशिक्षु), कुलदीप झा,उत्तम कुमार, जय कुमार, पुरुषोत्तम कुमार सिंह एवं कौशल किशोर के द्वारा सामूहिक रूप से चल शील्ड प्राप्त किया गया वहीं कतरास क्षेत्र से कुमार अशोक, क्षेत्रीय प्रबन्धक(मा.सं.),श्वेता कुमारी, प्रबन्धक(मा.सं.) एवं अन्य कर्मियों ने सामूहिक रूप से चल शील्ड प्राप्त किया । अध्यक्षीय सम्बोधन के बाद विभागाध्यक्ष राजभाषा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक सम्पन्न हुआ ।

Leave a comment