धनबाद मटकुरिया चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने किया पनशाला का उद्धघाटन

Share This News

धनबाद :बुधवार भीषण गर्मी को देखते हुए हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुद्ध व ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जनकल्याणकारी पनशाला की शरुआत धनबाद मटकुरिया चैंबर ऑफ कामर्स व मारवाड़ी युवा मंच, धनबाद शक्ति शाखा के सौजन्य से की गई।
उद्घाटन के अवसर पर धनबाद मटकुरिया चैम्बर ऑफ कामर्स के साथ मारवाड़ी युवा मंच, धनबाद शक्ति शाखा के सदस्य उपस्थित हुए।मुख्य अतिथि असीत कुमार, बैंक मोड़ थाना प्रभारी ने पनशाला का शुभारम्भ फीता काटा कर किया। उसके बाद मटकुरिया चैंबर,मारवाड़ी युवा मंच व मारवाड़ी शक्ति शाखा के सदस्यों ने राहगीरों, टेंपो टोटो मोटरसाइकिल में आते जाते हुए राहगीरों को पिलाया व ताज़ा तरबूज काट कर खाने के लिए दिया। कार्यक्रम में धनबाद मटकुरिया चैम्बर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष दिनेश हेलीवाल, सचिव हरीश गंगवानी, कोषाध्यक्ष दिलीप सुभिखी,मारवाड़ी युवा मंच धनबाद शक्ति शाखा की अध्यक्ष ईशा अग्रवाल,सचिव पूजा खीरवाल , निवर्तमान अध्यक्ष मेघा शर्मा , सदस्य गौरी गोयल, आराध्या गोयल, नेहा अग्रवाल, सीमा रिटोलिया, राहुल अग्रवाल, सुशील साँवरिया,सुभाष लिखमानिया, पूजा हेलीवाल अन्य जिला सदस्य जिला सचिव अजय नारायण लाल, प्रमोद गोयल, संदीप मुखर्जी, कौशल किशोर, कमलेश त्रिवेदी, पुरुषोत्तम हेलीवाल, सीताराम हेलीवाल, गौशाला कतरास के सुरेंद्र अग्रवाल के आलावा अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Leave a comment