धनबाद में लगातार बढ़ती पेट्रोल और डीजल की कीमतों के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से मंगलवार को हस्ताक्षर अभियान और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कचहरी रोड स्थित ग्रीन व्यू पेट्रोल पंप परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष Santosh Kumar Singh ने की।
कार्यक्रम अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आमंत्रित सदस्य एवं झारखंड प्रभारी के राजू तथा केशव महतो कमलेश के निर्देश पर आयोजित किया गया। शाम 5 बजे से 7 बजे तक चले इस अभियान में कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में आम लोगों ने हिस्सा लिया।
हस्ताक्षर अभियान के जरिए लोगों ने केंद्र सरकार की नीतियों और लगातार बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है और ईंधन की कीमत बढ़ने का असर खाद्य पदार्थों, परिवहन और रोजमर्रा की जरूरतों पर पड़ रहा है।
जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण आम लोग महंगाई की मार झेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के मुद्दों को उठाती रही है और आगे भी संघर्ष जारी रहेगा।
वहीं धनबाद लोकसभा की पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी Anupama Singh ने कहा कि महंगाई का सबसे ज्यादा असर महिलाओं और घर चलाने वाले परिवारों पर पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, सरसों तेल और सब्जियों की बढ़ती कीमतों ने लोगों का बजट बिगाड़ दिया है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महंगाई से किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग और छोटे व्यवसायी सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। केंद्र सरकार को पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में कटौती कर जनता को राहत देनी चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोगों को बढ़ती महंगाई के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट